Tamilnadu Weather Forecast: तमिलनाडु के 7 जिलों में मौसम संबंधी चेतावनी, अगले 24 घंटों में बहुत भारी बारिश होने की संभावनाT
आंध्र प्रदेश तट से दूर बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में बने दबाव के क्षेत्र के कारण तमिलनाडु के मौसम पर प्रभाव पड़ सकता है. राज्य के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने कहा है कि अगले 24 घंटों में तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, पेरम्बलुर, अरियालुर और तिरुचिरापल्ली जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.