Spotify Controversy: यूजर्स को सर्च में मिली अश्लील सामग्री, कंपनी ने हटाई
मशहूर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई हाल ही में विवादों में घिर गया, जब कुछ उपयोगकर्ताओं ने सर्च रिजल्ट्स में अश्लील सामग्री देखी. द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक रेडिट यूजर ने स्पॉटिफाई सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें रैपर एमआईए के लिए सर्च में "एक अश्लील वीडियो सुझावों में दिखा."