Israeli Air Strikes: इजरायल ने गाजा पर तेज किए हवाई हमले, तीन दिन में मारे गए 184 लोग
गाजा में पिछले तीन दिनों से जारी इजरायल के हवाई हमले में कम से कम 184 लोग मारे गए हैं. हमास के गाजा स्थित मीडिया कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने पिछले 72 घंटों में गाजा पट्टी पर 94 हवाई हमले किए, जिसमें 184 लोगों की मौत हुई है. कार्यालय ने शनिवार को अपने बयान में इन हमलों को खतरनाक और क्रूर बताया.