विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान का दिल्ली में किया स्वागत
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने दिल्ली में आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, शिक्षा, संपर्क, गतिशीलता और संस्कृति को बढ़ावा देने पर उपयोगी चर्चा हुई.