सीएम नीतीश ने बिहटा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट टर्मिनल का किया निरीक्षण, निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माणाधीन टर्मिनल का निरीक्षण किया. उन्होंने कैफेटेरिया, आधुनिक लाउंज, पार्किंग, चेक-इन काउंटर समेत टर्मिनल के विभिन्न भागों का जायजा लिया.