मऊगंज की घटना पर सीएम मोहन यादव ने कहा- एएसआई की मौत के मामले में सभी दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में दो पक्षों के विवाद के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले में एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि कई अधिकारी घायल हो गए. इस घटना को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अमानवीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. साथ ही सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.