Maharashtra: अमरावती एयरपोर्ट के उद्घाटन पर पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी, कहा- 'संपर्क को बढ़ावा मिलेगा'
महाराष्ट्र में बुधवार को अमरावती एयरपोर्ट का उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए व्यापार और संपर्क को बढ़ावा मिलने की बात कही. अमरावती में एयरपोर्ट के उद्घाटन के वक्त केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्य उड्डयन मंत्री मुरलीधर मोहोल, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार मौजूद रहे.