Indian Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,508 अंक चढ़कर बंद
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ. बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,508 अंक या 1.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,553 और निफ्टी 414 अंक या 1.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,851 पर था. बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया.