चीन की सबसे महंगी फिल्म 'असुरा' हुई फ्लॉप
चीन की सबसे अधिक लागत वाली फिल्म 'असुरा' को निराशाजनक शुरुआत के बाद सिनेमाघरों से हटा दिया गया है. 'बीबीसी' की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, 75 करोड़ युआन (11.2 करोड़ डालर) की लागत से बनी फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताहांत में पांच करोड़ युआन से भी कम की कमाई की.