बॉलीवुड

Revealed: तो ये है कैटरीना कैफ का फिटनेस मंत्रा

कैटरीना कैफ ने बीते 16 जुलाई को लंदन में अपने परिवार के साथ मिलकर अपना 36 वां जन्मदिन मनाया

Revealed: तो ये है कैटरीना कैफ का फिटनेस मंत्रा
कैटरीना कैफ (Photo Credits: Instagram)

फिल्म 'धूम 3' से लेकर 'टाइगर जिंदा है' तक, कैटरीना कैफ हमेशा अपने अभिनय और फिट बॉडी से दर्शकों को प्रभावित करने में कामयाब रही हैं. सोमवार को कैटरीना 36 साल की हो गईं, तो उनकी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने उनकी फिटनेस का राज साझा किया है.

कैटरीना की फिटनेस के राज का खुलासा करते हुए यास्मीन ने कहा, "कैटरीना सबसे दिलचस्प लोगों में से एक है जिनके साथ काम करना अच्छा लगता है क्योंकि जब भी वह जिम जाती हैं एक नए वर्कआउट की उम्मीद करती हैं. वर्कआउट उनके मकसद के अनुसार होना चाहिए और उनके फिटनेस के अनुसार होना चाहिए और इसे उन हिस्सों को मजबूत बनाने वाला होना चाहिए जो कमजोर हैं."

हर फिल्म पर काम शुरू करने से पहले कैटरीना अपने फिटनेस और नए शेड्यूल को लेकर ट्रेनर से चर्चा करती हैं.

Danciiiiiiiiing around .... here , there .......and everywhere....🦄🌺💃

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

यास्मीन ने कहा कि स्क्वॉट, लॉन्ग, पुश-अप्स और पाइलेट्स जैसे वर्कआउट करना पसंद करती हैं.

कैटरीना जल्द ही आनंद एल. राय की फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगी. इस फिल्म के लिए वो शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रही हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट 21 दिसंबर,  2018 तय की गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2018 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).