विवो ने लॉन्च किया 6 जीबी रैम और 25 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे वाला नया स्मार्टफोन, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने गुरुवार को नया स्मार्टफोन वी11 प्रो लांच किया जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक से लैस है. साथ ही इसमें फेस अनलॉक फीचर और कव्र्ड 3डी वॉडी दिया गया है तथा इसकी कीमत 25,990 रुपये रखी गई है.इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का सुपर एमोलेड हालो फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है