Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी और तेज आंधी का अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग ने एक से छह मई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत जैसे जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.