VIDEO: अजमेर के होटल में लगी भीषण आग, महिला ने अपने बच्चे को तीसरी मंजिल से फेंका नीचे, 4 लोगों की मौत
राजस्थान के अजमेर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना सामने आई है. यहां आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोगों का इलाज चल रहा है. मामला डिग्गी बाजार के नाज होटल का है. बताया जा रहा है कि नाज होटल में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई. घटना के समय होटल में यात्री ठहरे हुए थे.
अजमेर, 1 मई : राजस्थान के अजमेर स्थित एक होटल में आग लगने की घटना सामने आई है. यहां आग की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं 5 लोगों का इलाज चल रहा है. मामला डिग्गी बाजार के नाज होटल का है. बताया जा रहा है कि नाज होटल में गुरुवार सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई. घटना के समय होटल में यात्री ठहरे हुए थे. आग लगने की जानकारी मिलते ही होटल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग घबराकर खिड़कियों से कूद गए. हालांकि, कुछ लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए. घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने होटल में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू शुरू किया. उन्होंने घायलों को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. होटल संकरी गली में स्थित होने के कारण फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. अजमेर के जिला कलेक्टर लोकबंधु ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. साथ ही तीन मृतकों को अस्पताल लाया गया था. बाकी घायलों का इलाज जारी है.
राजस्थान : अजमेर के होटल में आज सुबह 7 बजे आग लग गई। इसमें 4 लोग जिंदा जलकर मर गए। एक मां ने बच्ची को बचाने के लिए उसे खिड़की से फेंक दिया। कई लोग झुलस गए। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। pic.twitter.com/oTcMRDTEvO
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 1, 2025
यह भी पढ़ें : अमृतसर से वापस अपने देश जाने की तैयारी के बीच पाकिस्तान के नागरिक की हृदयाघात से मौत
अजमेर के डिग्गी बाजार में एक होटल में आग लगने 4 साल के बच्चे सहित 4 लोग जिंदा जल गए.
वहीं तेजी से फैलती आग की चपेट में एक अन्य बच्चा भी आया जिसे उसकी मां ने उसे उठाकर खिड़की से नीचे फेंक दिया.
डिग्गी बाजार में लाइन से होटल हैं, यहां इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था, क्या इसका… pic.twitter.com/ko5NinUNM3
— Avdhesh Pareek (@Zinda_Avdhesh) May 1, 2025
उन्होंने आगे कहा कि मौके पर मौजूद हमारी टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ समेत पुलिस बल मौजूद हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है. साथ ही यह भी पता चला है कि रेस्क्यू के दौरान दमकल और पुलिसकर्मियों में से कुछ की तबीयत भी बिगड़ गई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

