सारा अली खान ने अपने करियर को लेकर कहा- मैं कभी अपने आप को स्टार जैसा महसूस नहीं होने दूंगी
पहली फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) से ही उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी है और उनकी दूसरी रिलीज 'सिम्बा' (Simmba) भी हिट है. भारत भर में उनका प्रशंसकों का एक वर्ग तैयार हो चुका है. लेकिन, अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) का कहना है कि न तो उनके पास 'स्टार' जैसा महसूस करने के लिए समय है और न उन्हें ऐसा लगता है कि भविष्य में वह कभी खुद को स्टार जैसा महसूस होने देंगी....