बॉलीवुड

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए किया प्यार भरा पोस्ट, कहा- मुझे विराट पर गर्व है

कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व में भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 71 साल बाद टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेहद खुश हैं....

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लिए किया प्यार भरा पोस्ट, कहा- मुझे विराट पर गर्व है
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली (Photo Credit-Instagram)

सिडनी:  कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व में भारतीय टीम को आस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ 71 साल बाद टेस्ट सीरीज में मिली ऐतिहासिक जीत से अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बेहद खुश हैं. अनुष्का का कहना है कि उन्हें अपने पति विराट पर बेहद गर्व है. विराट की कप्तानी में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है. दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच बारिश के कारण ड्रॉ रहा. इस जीत से खुश अनुष्का ने कहा कि उन्हें अपने पति विराट पर बेहद गर्व है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर जारी एक पोस्ट में अपने पति और भारतीय टीम की प्रशंसा भी की. अनुष्का ने कहा, "वे आए (भारतीय टीम), उन्होंने जीत हासिल की. इस टीम ने इतिहास रचा है. सभी खिलाड़ियों, कोचों और समर्थक स्टॉफ को बधाई. सभी चीजों को छोड़कर किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दृढ़ विश्वास की जरूरत होती है. मैं बहुत खुश हूं, तुम पर बेहद गर्व है विराट."

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कहा- आप मुझे खुश रखते हैं

अनुष्का के अलावा फिल्म जगत की कई अन्य जानी मानी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई थी. इसमें अनिल कपूर, फिल्मकार तथा अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेता राहुल बोस शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2019 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).