Bihar: रोहिणी आचार्य के समर्थन में BJP सांसद जगदम्बिका पाल, बोले- यह देश की बेटियों का अपमान
भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के पक्ष में खड़े नजर आए हैं.उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य के साथ जिस तरह का बर्ताव किया गया है, वह ठीक नहीं है. वह एक बेटी हैं और जिस तरह से उनका अपमान किया गया, वह सिर्फ उनका नहीं बल्कि देश की बेटियों का अपमान हुआ है.