देश

Rohini Acharya's Serious Allegations Against Tejashwi Yadav: गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई, मजबूरी में मां-बाप को छोड़ना पड़ा; रोहिणी आचार्य

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए. रोहिणी के आरोपों के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है. शनिवार को रोहिणी ने पोस्ट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया. अब उन्होंने दूसरे पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्हें पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई.

Rohini Acharya's Serious Allegations Against Tejashwi Yadav: गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई, मजबूरी में मां-बाप को छोड़ना पड़ा; रोहिणी आचार्य
(Photo Credits: X)

नई दिल्ली, 16 नवंबर : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए. रोहिणी के आरोपों के बाद बिहार की सियासत तेज हो गई है. शनिवार को रोहिणी ने पोस्ट कर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया. अब उन्होंने दूसरे पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उन्हें पीटने के लिए चप्पल तक उठाई गई. रोहिणी आचार्य ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बेटी, बहन और मां को जलील किया गया.

रोहिणी ने पोस्ट में लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया, गंदी गालियां दी गई, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पडी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप बहनों को छोड़ आई.“ उन्होंने कहा कि मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया. मुझे अनाथ बना दिया गया. आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें, किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो. यह भी पढ़ें : बिहार चुनाव में एनडीए की बंपर जीत बाजार के लिए सकारात्मक संकेत, स्थिरता में होगा इजाफा; एनालिस्ट

बता दें कि शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रोहिणी आचार्य ने कहा था कि मेरा कोई परिवार नहीं है. आपको तेजस्वी यादव, संजय यादव और रमीज़ से जाकर पूछना चाहिए. इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है. ये कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते. पूरा देश पूछ रहा है कि पार्टी इतनी बुरी तरह क्यों गिरी. संजय यादव और रमीज़ का नाम लेने पर आपको घर से निकाल दिया जाता है, बेइज्जत किया जाता है और गालियां दी जाती हैं. रोहिणी की ओर से परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर अभी परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. तेजस्वी यादव भी ने भी इन आरोपों पर कुछ नहीं कहा है. हालांकि, रोहिणी के भाई तेजप्रताप यादव अपनी बहन के समर्थन में आए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चलेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2025 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).