'ऑपरेशन थंडर' के तहत RPF ने देशभर में 387 टिकट दलालों को दबोचा
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपने 'ऑपरेशन थंडर' के तहत पूरे देश में 141 नगरों से 387 दलालों को दबोचा, जिनके पास से करीब 33 लाख रुपये मूल्य के 22,000 रेल टिकट बरामद किए गए. यह जानकारी शुक्रवार को आरपीएफ ने दी.