AUS vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आज श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच होगी भिडंत
आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा. आस्ट्रेलिया इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. उसके चार मैचों में छह अंक है.
AUS vs SL, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी विश्व कप-2019 में आज मौजूदा विजेता आस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा. आस्ट्रेलिया इस समय अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है. उसके चार मैचों में छह अंक है. वहीं, अगर श्रीलंका की बात की जाए तो उसके पिछले दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे. दोनों टीमों की तुलना की जाए तो इस मैच में आस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत है. उसकी बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग श्रीलंका से कई गुना बेहतर है.
बल्लेबाजी में डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था और कप्तान एरॉन फिंच ने भी 82 रनों की पारी खेली. मध्य क्रम हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सका था, लेकिन स्टीवन स्मिथ, उस्मान ख्वाजा ने पिछले मैचों में बल्ले से अच्छा योगदान दिया है.
यह भी पढ़ें : IND vs PAK, ICC Cricket World Cup 2019: शोएब अख्तर के दिमाग पर हावी है बारिश का डर, जानें क्या है कारण
वहीं गेंदबाजी में स्टार्क हर मैच में अपना कहर बरपा रहे हैं. भारत के खिलाफ हालांकि वो ज्यादा असरदार नहीं रहे थे लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने अहम समय पर तीन विकेट ले जीत की ओर बढ़ती दिख रही विंडीज को हार की तरफ मोड़ दिया था.
श्रीलंका की कमजोर और अनुभवहीन बल्लेबाजी के सामने स्टार्क का सामना करना सबसे बड़ी चुनौती है. स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और नाथन कल्टर नाइल भी टीम की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं. श्रीलंका की बल्लेबाजी में अगर किसी के बल्ले से रन निकले हैं तो वो हैं कप्तान दिमुथ करुणारत्ने. कप्तान ने एक अर्धशतक जमाया है, लेकिन उनके अलावा कोई और बल्लेबाज आगे आकर रन नहीं कर सका है.
अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला भी नहीं चला है. श्रीलंकाई टीम प्रबंधन उम्मीद करेगा कि कप्तान के अलावा अविश्का फर्नाडो, कुशल परेरा, लाहिरू थिरिमाने रन करें. वहीं गेंदबाजी में श्रीलंका का दारोमदार लसिथ मलिंगा के कंधों पर रहेगा. नुवान प्रदीप ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी इसलिए उनसे भी उम्मीदें बढ़ गई हैं.
टीमें (संभावित) :
आस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडार्फ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा.
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फनार्डो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2019 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

