क्रिकेट

ENG vs WI, CWC 2019: जीत के बाद जो रूट ने कहा- टॉस जीतना हमारे लिए अच्छा रहा

इंग्लैंड ने शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे जोए रूट ने कहा है कि उनकी टीम का टॉस जीतना अहम रहा.

ENG vs WI, CWC 2019: जीत के बाद जो रूट ने कहा- टॉस जीतना हमारे लिए अच्छा रहा
जोए रूट (Photo Credit: Twitter)

ENG vs WI, ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड ने शुक्रवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया. इस जीत के हीरो रहे जोए रूट ने कहा है कि उनकी टीम का टॉस जीतना अहम रहा. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और विंडीज के दमदार बल्लेबाजी आक्रमण को 44.4 ओवरों में 212 रनों पर ढेर कर दिया. इस लक्ष्य को इंग्लैंड ने रूट की नाबाद 100 रनों की पारी के दम पर 33.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. रूट ने इस मैच में शतक लगाने के अलावा दो विकेट भी लिए. इसी कारण वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए.

ट्रॉफी लेने के बाद रूट ने कहा, "हमारे लिए टॉस जीतना काफी अच्छा रहा. मौके का फायदा उठाना और स्थितियों का उपयोग हमने अच्छे से किया. मेरे साथ बाकी के बल्लेबाजों ने साझेदारी करने की कोशिश की और सफल भी रहे." रूट इस मैच में जॉनी बेयरस्टो के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आए थे, क्योंकि नियमित सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी.

यह भी पढ़ें- ICC CWC 2019: रिकी पॉन्टिंग ने कहा- डेविड वार्नर वर्ल्ड कप 2019 में सर्वाधिक रन बना सकते हैं

सलामी बल्लेबाजी के अनुभव पर रूट ने कहा, "मैदान पर ज्यादा समय बिताना अच्छा रहा. मैंने गैप में मारने की कोशिश की. सलामी बल्लेबाजी में और थोड़ा नीचे आकर खेलने में मुझे ज्यादा अंतर नहीं लगा. क्रिस वोक्स ने मेरे साथ जिस तरह से बल्लेबाजी की वो अच्छा था."रूट ने अपनी गेंदबाजी से साझेदारी तोड़ने का काम किया और दो सफलताएं हासिल कीं. गेंदबाजी पर रूट ने कहा, "मैं बस कुछ चीजें करने की कोशिश कर रहा था. जब आपके पास वो योग्यता नहीं होती जो दूसरों के पास है तो आप कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं."रूट का यह इस विश्व कप में दूसरा शतक है. इससे पहले वे पाकिस्तान के खिलाफ 107 रनों की पारी खेल चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2019 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).