'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' देखने के बाद भावुक हुए अर्जुन कपूर, किया ये ट्वीट
अर्जुन कपूर ने ब्रॉडवे में 'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' नाटक को देखा जिसे देखने के बाद वो काफी भावुक हो गए. अभिनेता ने कहा, "इस नाटक को देखने के बाद क्रोध, भ्रम, उदासी और उम्मीद सभी को एक साथ महसूस किया." 'टू किल ए मॉकिंगबर्ड' एक उपन्यास है जिसे हार्पर ली ने लिखा है.