देश

दिल्ली : राजधानी में दो नाबालिग लड़कों ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

राजधानी में दो नाबालिग लड़कों द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आरोपियों की उम्र 10 और 11 साल है. दोनों आरोपी और पीड़िता दिल्ली सीमा के समीप कापासेरा क्षेत्र के हैं. आरोपियों को मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

दिल्ली : राजधानी में दो नाबालिग लड़कों ने 5 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
दुष्कर्म (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली :  राजधानी में दो नाबालिग लड़कों द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की उम्र 10 और 11 साल है. दोनों आरोपी और पीड़िता दिल्ली सीमा के समीप कापासेरा क्षेत्र के हैं.

गुरुवार को एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बच्चे सोमवार की रात को पार्क में खेल रहे थे. फिर दोनों लड़कों ने बच्ची को पकड़ लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. जब बच्ची की मां पार्क में पहुंची तो दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए."

यह भी पढ़ें : भुवनेश्वर के हॉस्टल में आदिवासी लड़कियां हुईं गर्भवती, विरोध में ओडिशा विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा

पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां परीक्षण के बाद उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई. उसे एक दिन तक अस्पताल में रखा गया. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों को मंगलवार के दिन गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).