विदेश

चीन: काईयुआन के समीप गुजरा बवंडर, 6 की मौत 190 लोग घायल

चीन के काईयुआन के समीप से एक शक्तिशाली बवंडर के गुजरने के कारण करीब छह लोग मारे गए और 190 लोग घायल हो गए हैं. 82 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बवंडर शाम 5.10 बजे काईयुआन पहुंचा.

चीन: काईयुआन के समीप गुजरा बवंडर, 6 की मौत 190 लोग घायल
बवंडर/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : File Photo)

बीजिंग : चीन के काईयुआन के समीप से एक शक्तिशाली बवंडर के गुजरने के कारण करीब छह लोग मारे गए और 190 लोग घायल हो गए हैं. गुरुवार को मीडिया की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बुधवार को 82 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बवंडर शाम 5.10 बजे काईयुआन पहुंचा, वहां इसने औद्योगिक पार्क को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया और शहर के दक्षिणी क्षेत्र की ओर बढ़ गया, जहां वह 15 मिनट में हल्का पड़ गया.

बारिश और ओलों के साथ आए बवंडर ने आवासीय ब्लॉक और कारखानों को काफी नुकसान पहुंचाया. इससे बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जो अभी तक पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें : अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से चीन की कंपनियों को सेटेलाइट बेचे जाने पर मांगी जानकारी

एक स्थानीय परिवार ने कहा, "बवंडर की वजह से हमारे घर की खिड़की पूरी तरह से टूट गई है, लेकिन हमारे घर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है." वहीं इससे बुरे तरीके से प्रभावित एक परिवार ने कहा, "बवंडर हमारे घर में घुसा और हमारे कमरे के दरवाजे तोड़ दिए."

सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रिहायशी इलाकों में हुए नुकसान के अलावा, औद्योगिक पार्क में कम से कम एक दर्जन कारखाने और भारी मशीनें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. बवंडर से हुए नुकसान का जायजा लेने वाले अधिकारी ने बताया कि 210 निवासियों को वहां से हटाया गया है और अभी सारा ध्यान जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था को सुचारू करने पर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2019 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).