बजट पेश होने के बाद 400 अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट दर्ज
घरेलू शेयर बाजार ने आम बजट पर उत्साहीन प्रतिक्रिया दी है. बजट पेश होने के बाद प्रमुख शेयर संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा लुढ़का और निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. इससे पहले निफ्टी मजबूती के साथ 11,964.75 पर खुलने के बाद 11,981.75 तक उछला लेकिन बजट पेश होने के बाद 11,825 तक लुढ़क गया.