बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने 4 जुलाई का जश्न मनाते हुए अमेरिका को कहा शुक्रिया, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने प्रति उदारता के लिए अमेरिका को शुक्रिया कहा है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर 4 जुलाई का जश्न मनाते हुए अपने पति निक जोनस की एक पुरानी तस्वीर साझा की.

प्रियंका चोपड़ा ने 4 जुलाई का जश्न मनाते हुए अमेरिका को कहा शुक्रिया, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
(Photo Credits : IANS)

न्यूयॉर्क : भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने अपने प्रति उदारता के लिए अमेरिका (America) को शुक्रिया कहा है. प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram Story) पर 4 जुलाई का जश्न मनाते हुए अपनी और अपने पॉप गायक पति निक जोनस (Nick Jonas) की एक पुरानी तस्वीर साझा की.

तस्वीर में 'इजन्ट इट रोमांटिक' स्टार ने सफेद धारियों वाली ड्रेस पहन रखी थी, वहीं निक ने अमेरिका के झंडे की प्रिंट वाली शर्ट पहन रखी है.

 

View this post on Instagram

 

@dior - Paris. Maria Grazia, thank you for having us. 💚

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें : लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लॉन्च हुआ प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैचू, देखें तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने प्रति उदारता के लिए अमेरिका को कहा शुक्रिया

तस्वीर के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "हैप्पी 4 जुलाई अमेरिका. मेरे और मेरे सभी अपनों के प्रति उदार बनने के लिए शुक्रिया. मजे करें और सभी सुरक्षित रहें. थ्रोबैक. एक साल पहले." बीते सप्ताह ही स्टार जोड़ी ने पेरिस में जो जोनस और सोफी टर्नर की दूसरी शादी में शिरकत की थी. काम की बात करें तो प्रियंका की आने वाली फिल्म 'द स्काई ईज पिंक' है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2019 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).