प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर डाक टिकट किया जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की मौजूदगी में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति महल से डाक टिकट जारी किया. इस साल, भारत महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ मना रहा है, जिनके शांति, सहिष्णुता और निरंतरता के मूल्य आज भी प्रासंगिक हैं और दुनिया को राह दिखाते हैं.