विदेश

उत्तर कोरिया ने किया दावा, कहा- नए मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का किया परीक्षण

त्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि उसने शनिवार को अपने सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की निगरानी में नए सुपर लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया है. शनिवार को दक्षिण कोरिया की सेना ने घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से कम दूरी की मानी जा रही बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था.

उत्तर कोरिया ने किया दावा, कहा- नए मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का किया परीक्षण
किम जोंग उन (Photo Credit : pixabay)

प्योंगयांग/सियोल : उत्तर कोरिया (North Korea) ने रविवार को कहा कि उसने शनिवार को अपने सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन (Kim Jong-un) की निगरानी में नए सुपर लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया है. प्योंगयांग की सरकारी समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने एक रिपोर्ट में कहा, "किम ने शनिवार को नई उन्नत सुपर लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर के परीक्षण का निर्देशन किया." केसीएनए के अनुसार, "परीक्षण में साबित हो गया कि सिस्टम के सभी सामरिक और तकनीकी विनिर्देशों ने सही काम किया."

समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, "केसीएनए ने आगे कहा कि किम ने ना बदलने वाले आक्रमक अभियान और शत्रु ताकतों के दवाबों तथा सैन्य धमकियों का जवाब देने के लिए अपनी तरह के सामरिक हथियारों के विकास की जरूरत पर जोर दिया."

यह भी पढ़ें : उत्तर कोरिया ने फिर कम दूरी की 2 मिसाइलों का किया परीक्षण: सियोल

शनिवार को दक्षिण कोरिया की सेना ने घोषणा की थी कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से कम दूरी की मानी जा रही बैलेस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था. सेना के अनुसार, दोनों मिसाइलें 97 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर जाकर 380 किलोमीटर दूर तक गईं. केसीएनए के अनुसार, परीक्षण की अगुवाई कर रहे किम ने इसे महान हथियार बताया और अपने देश के रक्षा वैज्ञानिकों की प्रशंसा की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2019 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).