देश

अरुण जेटली काफी बुद्धिमान, जानकार नेता थे: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक बुद्धिमान और जानकार नेता थे

अरुण जेटली काफी बुद्धिमान, जानकार नेता थे: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
नहीं रहे अरुण जेटली (Photo Credit-PTI)

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) ने शनिवार को पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक बुद्धिमान और जानकार नेता थे। पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि वह गुरुवार को एम्स में उनसे मिलने गए थे और उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार होने की प्रार्थना की थी. मुखर्जी ने कहा, "अरुण जेटली के निधन के बारे में जानकार काफी दुख हुआ। उनके पास एक दिन पहले ही गया था और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। वह एक बुद्धिमान और जानकार व्यक्ति थे। वह बहुत याद आएंगे। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार, मित्र और शुभचिंतकों के साथ हैं."

नौ अगस्त से दिल्ली के एम्स में भर्ती 66 वर्षीय जेटली की लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 09:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).