उत्तर प्रदेश में आगामी चार-पांच दिनों तक जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का दौर, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज
उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाकों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की उम्मीद है. शनिवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 26 डिग्री, बरेली का 25 डिग्री, फैजाबाद का 26 डिग्री और मेरठ का 25 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया.