शिखर धवन इंडिया-ए में, विजय शंकर को चोटिल होने की वजह से नहीं मिली जगह
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ जारी पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किए गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. इंडिया-ए इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है.
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) दक्षिण अफ्रीका-ए के साथ जारी पांच मैचों की सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किए गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी. इंडिया-ए इस समय सीरीज में 1-0 से आगे है.
बीसीसीआई ने बयान में कहा, "अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए इंडिया-ए टीम में शामिल किया है." यह भी पढ़ें- Watch Video: शिखर धवन और श्रेयस अय्यर का यह वीडियो देखकर हो जाएंगे लोटपोट
बयान में साथ ही बताया गया है कि हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर बाहर हो गए हैं. बयान के मुताबिक, "शंकर अंगूठे में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं." दोनों टीमों के बचे बाकी के चार मैच 31 अगस्त, दो, चार, छह सितंबर को खेले जाएंगे. इसके बाद दो अनाधिकारिक टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2019 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

