आतंकी हमले की खुफिया सूचनाओं के बाद अयोध्या में बढ़ाई गई सुरक्षा, प्रमुख मंदिरों के आसपास तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी
संभावित आतंकी हमले की खुफिया सूचनाओं के बाद अयोध्या में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है. पुलिस महानिदेशक के कार्यालय ने बरेली, कानपुर और प्रयागराज क्षेत्रों के अतिरिक्त 100 कांस्टेबलों की पहचान करने के लिए कहा है, जो 'सुयोग्य, ईमानदार और स्वच्छ छवि वाले' हों. सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले में प्रतिदिन हो रही सुनवाई के मद्देनजर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाया जा रहा है.