बिहार के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी, मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की जताई संभावना
राजधानी पटना सहित बिहार राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, परंतु इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. गुरुवार को हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इस क्रम में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा तथा उमस भरी गर्मी बनी रहेगी.
पटना : राजधानी पटना सहित बिहार (Bihar) राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं, परंतु इन क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है. मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. गुरुवार को हुई बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है.
शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भागलपुर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री, गया का 26.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें : मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मध्यप्रदेश में भारी बारिश की दी चेतावनी, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. इस क्रम में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा तथा उमस भरी गर्मी बनी रहेगी.
पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है. पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2019 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

