England Test Series 2025: नंबर 3 को लेकर दुविधा पर बोले हरभजन सिंह- "सुदर्शन को मौका मिलना चाहिए"
पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को धैर्य, आत्मविश्वास और निडरता के साथ खेलने की सलाह दी है. नागपुर में विदर्भ क्रिकेट लीग के शुभारंभ पर उन्होंने कहा कि यह टीम भले ही युवा हो, लेकिन शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों में इतिहास रचने की क्षमता है.