Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे पर जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले, 'ये राजनीति करने या इस्तीफा मांगने का वक्त नहीं'
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. वहीं विपक्ष के कुछ नेताओं के सवालों को उन्होंने गैर जरूरी बताते हुए स्पष्ट किया कि ये सियासत करने का वक्त नहीं है.
नई दिल्ली, 13 जून : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. वहीं विपक्ष के कुछ नेताओं के सवालों को उन्होंने गैर जरूरी बताते हुए स्पष्ट किया कि ये सियासत करने का वक्त नहीं है.
शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान केसी त्यागी ने कहा, “यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सभी लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. ड्रीमलाइनर को बेहतरीन विमानों में से एक माना जाता है. जांच चल रही है. लेकिन कुछ सवाल भी उठ रहे हैं. एयर इंडिया के निजी हाथों में जाने के बाद यह हादसा क्यों हुआ, जबकि यह प्रशासनिक दक्षता के प्रतीक के रूप में खुद को प्रस्तुत करता है.” यह भी पढ़ें : ‘Thug Life’ Controversy: ‘ठग लाइफ’ विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को भेजा नोटिस, अगले हफ्ते होगी सुनवाई
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के इस्तीफे की मांग पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि यह समय राजनीति नहीं होनी चाहिए. क्योंकि, यह समय इस्तीफा मांगने के लिए नहीं है. यह दुख और मुसीबत की घड़ी है. इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कठोरतम सजा मिलनी चाहिए.
वहीं, आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर केसी त्यागी ने कहा कि 12 जून, 1975 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा ने समाजवादी नेता राज नारायण की चुनावी याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लोकसभा चुनाव में भ्रष्ट और अनुचित साधनों के उपयोग का दोषी पाया. कोर्ट ने उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी और उन्हें 6 साल के लिए चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया. इस फैसले से दबाव में आईं इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल की घोषणा की.
इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के लिए केसी त्यागी ने अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, "पश्चिम एशिया अमेरिका की दादागिरी और तानाशाही की लपेट में है. पहले इराक, सीरिया, लीबिया, अब ईरान. यह सब अमेरिका के इशारों पर हो रहा है."
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

