Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसा, कैप्टन सुमित सभरवाल के नियंत्रण में था प्लेन, हादसे के वक्त 10 केबिन क्रू भी थे सवार, जांच में जुटी एजेंसियां
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 लंदन गैटविक के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे. विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे, जिनके पास 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था, जबकि फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी साथ थे.