देश

Kamal Kaur Death: पार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस

पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में महिला का शव मिला है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान कंचन कुमारी ऊर्फ 'कमल कौर भाभी' के रूप में हुई है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थी. दरअसल, बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी.

Kamal Kaur Death: पार्किंग में खड़ी कार में मिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का शव, जांच में जुटी पुलिस
इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी की मौत (Photo: Instagram|kamalkaurbhabhi)

बठिंडा, 12 जून : पंजाब के बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में महिला का शव मिला है. बताया जा रहा है कि मृतक महिला की पहचान कंचन कुमारी ऊर्फ 'कमल कौर भाभी' के रूप में हुई है, जो एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर थी. दरअसल, बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक निजी मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में फर्जी नंबर प्लेट वाली कार खड़ी थी. राहगीरों ने कार से बदबू आने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से महिला के शव को बरामद किया है.

एक समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी की पार्किंग में एक कार खड़ी है, जिसमें एक शव पड़ा है और दूर से ही बदबू आ रही है. उन्होंने मौके पर आकर देखा तो कार के शीशे बंद थे और कार की पिछली सीट पर एक महिला का शव पड़ा था, जिससे तेज बदबू आ रही थी. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. यह भी पढ़ें : भाजपा ने बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक घर में तोड़फोड़ के मामले की वैश्विक निंदा का आह्वान किया

पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की. कैंट थाने के एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध कार खड़ी है और उसमें कोई शव हो सकता है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने कार से महिला के शव को बरामद किया.

उन्होंने कहा कि गाड़ी की पहचान नहीं हो पाई है. शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. गाड़ी में मिले सामान की जांच हो रही है और इस घटना के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है. बता दें कि मृतक कंचन कुमारी के इंस्टाग्राम पर 3 लाख 84 हजार फॉलोवर हैं और वे अलग-अलग तरह का कंटेंट बनाती थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 02:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).