अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने प्रवक्ता के COVID-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेल-जोल किया सीमित
अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस के प्रेस सचिव के कोरोनावायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उन्होंने लोगों से दूरी बनाकर रखा है. मीडिया रपट में इसकी जानकारी दी गई है. पेंस व्हाइट हाउस में कोरोनावायरस टास्क फोर्स का नेतृत्व करते हैं, लेकिन वह फिलहाल प्रशासन के एक ऐसे सदस्य हैं, जिन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक उपाय अपनाने होंगे.