विदेश

पाकिस्तान में कोरोना का कहर, 24 घंटे में कोविड-19 के करीब 2 हजार नए मामले पाए गए

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,991 नए मामले दर्ज किए। अब यहां कुल मामलों की संख्या रविवार को 29,464 हो गई

पाकिस्तान में कोरोना का कहर,  24 घंटे में कोविड-19 के करीब 2 हजार नए मामले पाए गए
कोरोना से जंग (Photo Credit-PTI)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 1,991 नए मामले दर्ज किए.  अब यहां कुल मामलों की संख्या रविवार को 29,464 हो गई. यह संख्या नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर के नवीनतम अपडेट के अनुसार है.द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सेंटर के हवाले से कहा है कि कम से कम 21 और मौतें दर्ज की गईं हैं, जिसके कारण देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 639 हो गई है.पंजाब प्रांत 11,093 कोविड-19 मामलों और 193 मौतों के साथ सबसे खराब स्थिति में है, इसके बाद सिंध प्रांत में 10,771 संक्रमण के मामले हैं और यहां 180 मौतें हो चुकी हैं.

राजधानी इस्लामाबाद में 641 मामले दर्ज किए गए हैं और पांच मौतें हुई हैं. बता दें कि दूसरे अन्य देशों मी तरह पाकिस्तान भी इस महामारी से परेशान हैं. हालांकि पाकिस्तान सरकार इस महामारी को रोकने को लेकर हर संभव कोशिश कर रही है. लेकिन जनता लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालना ना करने के चलते पाकिस्तान में तेजी के साथ कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).