देश

कोरोना संकट: मध्यप्रदेश में अब तक 1 लाख 90 हजार मजदूर लौटे

कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब एक लाख 90 हजार श्रमिकों को उनके घर पहुंचाए जा चुका है.

कोरोना संकट: मध्यप्रदेश  में अब तक 1 लाख 90 हजार मजदूर लौटे
प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी (Photo Credits: ANI)

भोपाल: कोरोना संक्रमण के कारण विभिन्न प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब एक लाख 90 हजार श्रमिकों को उनके घर पहुंचाए जा चुका है. आधिकारिक तौर पर रविवार को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अब तक एक लाख 90 हजार मजदूरों की वापसी हो चुकी है, जिनमें गुजरात से 95 हजार, राजस्थान से 42 हजार, महाराष्ट्र से 40 हजार श्रमिकों के साथ ही गोवा, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, केरल, आंध्रप्रदेश एवं तेलंगाना से भी श्रमिक वापस लाए गए हैं.

प्रदेश के विभिन्न जिलों में फंसे मध्यप्रदेश के करीब 60 हजार श्रमिकों को पिछले 12 दिनों में उनके गृह स्थान पहुंचाया गया है. अपर मुख्य सचिव एवं स्टेट कंट्रोल रूम के प्रभारी आई.सी.पी. केशरी ने बताया है कि शनिवार को छह ट्रेन विभिन्न स्थानों से आई थीं. यह भी पढ़े: मध्यप्रदेश: दूसरे राज्यों में फंसे मजदूर को वापस लाने का सिलसिला जारी, पनवेल से 1200 मजदूरों को लेकर श्रमिक ट्रेन पहुंची हबीबगंज

वहीं श्रमिकों को लेकर रविवार को कुल 10 ट्रेन विभिन्न स्थानों से मध्यप्रदेश आई. इस प्रकार रविवार तक 30 ट्रेन मध्यप्रदेश आ चुकी हैं। सोमवार को भी 10 ट्रेनें मध्यप्रदेश आएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 01:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).