लॉकडाउन के स्वरूप पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार को मिले लगभग 5 लाख अधिक सुझाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी लॉकडाउन के स्वरूप पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। इसपर जनता की ओर से जबर्दस्त रेस्पांस मिला है. दिल्ली सरकार द्वारा जारी वाट्सएप पर 4,76,000 संदेश दिल्ली वासियों ने भेजे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ई-मेल पर 10,700, फोन पर 39,000 और चेंज डाट आर्ग पर 22,700 सुझाव जनता ने भेजे हैं.