देश

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: कोरोना संकट के बीच बीजेपी ने शुरू की तैयारी, नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

कोरोना संकट के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी धीरे-धीरे शुरू हो गई है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: कोरोना संकट के बीच बीजेपी ने शुरू की तैयारी, नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (Photo Credits: Facebook)

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी धीरे-धीरे शुरू हो गई है. इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J P Nadda) के निर्देश पर बिहार बीजेपी ने सभी 243 जिलों में चुनाव प्रभारी भी नियुक्त कर दिया है. नवनियुक्त जिलों के चुनाव प्रभारियों को अपने अपने जिलों में चुनाव की तैयारी, राजनीतिक स्थिति और आगे की रणनीति पर एक विस्तृत रिपोर्ट बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल को सौंपना है. बाद में इस रिपोर्ट को संकलित कर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंपा जायेगा. इसके साथ ही केन्द्र ने सभी बूथों पर सात लोगों की एक कमिटि गठित करने को कहा है, जो सप्तर्षि के नाम से जाने जाएंगे. इस कमिटि में एससी, एसटी, और पिछड़े वर्ग के एक एक प्रतिनिधि को शामिल करने को कहा गया है. पार्टी ने यह भी निर्देश दिया है कि इस कमिटि में युवा और महिलाओं को भी शामिल किया जाए.

इस बावत बिहार बीजेपी के एक बड़े नेता ने बताया कि पार्टी व्यूह रचना और मजबूत बूथ के आधार पर ही चुनाव जीतती रही है, इसलिए एक बार फिर बूथ को मजबूत करने की रणनीति बनायी गयी है. इस पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन का काम हमेशा चलता रहता है, हमने देशव्यापी बंदी के बावजूद राज्य भर में 62 हजार बूथ प्रमुख नियुक्त कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये बूथ प्रमुख केन्द्र सरकार द्वारा किये गए कामों को घर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे. यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2020: इस मुद्दे को लेकर RJD और कांग्रेस आमने-सामने, क्या इलेक्शन से पहले टूट जाएगा महागठबंधन

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का चुनाव इस साल होने हैं. लिहाजा बीजेपी ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अब चुनावी रणनीति को अंजाम देना शुरू कर दिया है. पार्टी चाहती है इन गतिविधियों से कोरोना महामारी के खिलाफ केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की भी उनको सटीक जानकारी मिलती रहे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).