लॉकडाउन में घर पर ही शूटिंग कर रहे हैं सितारें
कोरोना वायरस महामारी को रोकने के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन में आउटडोर शूटिंग पूरी तरह से बंद है, लेकिन इससे फिल्मकार अपनी परियोजनाओं का निर्माण करने से नहीं रुक रहे हैं. आज के इस दौर में घर पर रहकर शूटिंग करना ही एक नया ट्रेंड है.
मुंबई: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन में आउटडोर शूटिंग पूरी तरह से बंद है, लेकिन इससे फिल्मकार अपनी परियोजनाओं का निर्माण करने से नहीं रुक रहे हैं. आज के इस दौर में घर पर रहकर शूटिंग करना ही एक नया ट्रेंड है. परियोजनाओं का प्रारूप कुछ भी हो सकता है - शॉर्ट या फीचर फिल्म, सीरीज या कोई म्यूजिक वीडियो. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें प्री-प्रोडक्शन से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक के सभी कामों को एक ही घर में पूरा किया जा रहा है. इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है सलमान खान का, जो अपने हालिया गीत 'तेरे बिना' के चलते काफी सुर्खियों में हैं. इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज भी हैं, जिसे उन्होंने पनवेल के अपने फार्म हाउस में फिल्माया है.
अभिनेता वत्सल सेठ ने भी एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया है, जिसे उन्होंने पूरा का पूरा अपने घर पर ही फिल्माया है. लगभग छह मिनट की इस फिल्म का शीर्षक 'कहा तो था' है, जिसमें वत्सल अपनी पत्नी ईशिता दत्ता के साथ नजर आएंगे. फिल्म क्वारंटाइन के इस समय में प्यार जताने के बारे में है इंस्टाग्राम पर आधारित वेब सीरीज 'फस्र्ट्स' के कास्ट और क्रू मेंबर्स ने इसी लॉकडाउन के बीच इसके दूसरे सीजन को अपने-अपने घरों पर फिल्माया है. दूसरे सीजन में एक जोड़े की कहानी है, जिनकी मुलाकात किसी डेटिंग साइट पर हुई रहती है. यह भी पढ़ें: Lockdown: सलमान खान अपने फार्महाउस से जल्द रिलीज करेंगे अपना तीसरा गाना, जैकलीन फर्नांडिज की जगह लेंगी ये एक्ट्रेस?
अभिनेता मनीष पॉल का नाम भी इस कड़ी में शामिल हैं, जो अपने घर से नए रिएलिटी शो 'क्या बोलती पब्लिक' की मेजबानी कर रहे हैं. यह फ्लिपकार्ट वीडियो पर प्रसारित होने वाला एक इंटरेक्टिव गेम शो है, जिसकी शूटिंग घर पर की गई है. मनीष ने आईएएनएस के साथ हुई एक बातचीत में कहा था कि वह इसके लिए स्टाइलिस्ट, स्पॉट बॉय, कैमरामैन, डायरेक्टर, लाइटमैन, सेट गाय और एक्टर रहे हैं. इस तरह के किसी काम को उन्होंने पहली बार किया है. यह भी पढ़ें: Tere Bina Song: सलमान खान कल रिलीज करेंगे अपना रोमांटिक सॉन्ग ‘तेरे बिना’, यहां देखें सकते हैं Video
इसके अलावा, 'द ऑफिस' के भारतीय संस्करण के कलाकार मुकुल चड्डा और गौहर खान एक स्पेशल एपिसोड 'वर्किं ग फ्रॉम होम' के लिए वर्चुअली साथ आए हैं. इस एपिसोड में देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पेपर बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किरदारों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तमाम विचारों के साथ आगे आते हुए आप देख सकेंगे. वीडियो में सायनदीप सेनगुप्ता, अभिनव शर्मा, प्रियंका सेतिया, प्रीति कोचर और गेविन मेथलाका जैसे कलाकार हैं. यह अर्श वोरा, श्रुति मदान और चिराग महाबल द्वारा लिखित है. बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने भी रिएलिटी शो 'डांस दीवाने' के नए सीजन के जज के तौर पर वापसी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं, जिसके पहले प्रोमो की शूटिंग उन्होंने अपने घर पर रहकर की है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

