दुनियाभर में COVID-19 से संक्रमितों की संख्या 62 लाख के पार, संक्रमण से अब तक 375,526 लोगों की हुई मौत
दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 62 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 375,000 को पार कर गई है. सीएसएसई के अनुसार, 1,811,370 मामलों और 105,165 मौतों के साथ अमेरिका वर्तमान में दुनिया में सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित देश हैं. संक्रमण के 526,447 मामलों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.