Sushant Singh Rajput Case: कृति सैनन ने सुशांत के मामले में सीबीआई जांच की मांग की
कृति सैनन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा है कि उनके चाहनेवाले इसके अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं. कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं दुआ करती हूं कि सच्चाई का जल्द सामने आए. उसके परिवारवाले, दोस्त, प्रशंसक और सभी चाहनेवाले इसके अंजाम तक पहुंचने के हकदार हैं.