Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने कहा- एक निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बुधवार को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों से अपील करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया के इन दोनों ही मंचों पर साझा किए गए अपने इस वीडियो में श्वेता कह रही हैं, "हम सीबीआई की जांच के लिए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर खड़े हैं.
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बुधवार को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए लोगों से अपील करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया के इन दोनों ही मंचों पर साझा किए गए अपने इस वीडियो में श्वेता कह रही हैं, "हम सीबीआई (CBI) की जांच के लिए एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर खड़े हैं. एक निष्पक्ष जांच की मांग करना हमारा अधिकार है और सच्चाई के सामने आने के सिवाय हमें और कुछ नहीं चाहिए. हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर, हैशटैगवॉरियर्सफॉरएसएसआर, हैशटैगजस्टिसफॉरसुशांतसिंहराजपूत.
श्वेता ने इस वीडियो में पीएमओ ऑफिस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को टैग भी किया है. इसी तरह के एक दूसरे पोस्ट में वह हाथों में एक प्लेकार्ड लिए नजर आ रही हैं जिसमें लिखा है, "मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं हैशटैगएसएसआर के लिए सीबीआई की अपील करती हूं. यह भी पढ़े: Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने शेयर की पिता केके सिंह की फोटो, कहा- ये हमारी ताकत और अभिमान हैं
तस्वीर के कैप्शन में श्वेता ने लिखा है, "यह सच्चाई के सामने आने का और हमें न्याय मिलने का वक्त है. कृपया सच्चाई को सामने लाने में हमारी और पूरी दुनिया की मदद करें, नहीं तो हम चैन से नहीं जी पाएंगे. हैशटैगसीबीआईफॉरएसएसआर के लिए अपनी आवाज उठाएं.
कंगना रनौत ने की सीबीआई जांच की मांग
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए गुरुवार को एक वीडियो साझा किया है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई से पहले सोशल मीडिया पर साझा किया है। रिया ने सुशांत के परिवार द्वारा पटना में दर्ज एफआईआर को मुंबई स्थानांतरित करने की याचिका डाली है. कंगना की वेरिफाईड ट्विटर टीम, जिसका नाम टीम कंगना रनौत है, उसने अभिनेत्री का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "हम सुशांत सिंह राजपूत के लिए सीबीआई चाहते हैं. हम सच जानने के काबिल हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2020 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

