Coronavirus Updates in Bihar: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 1.75 लाख, अब तक 1.61 लाख हुए ठीक
बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,75,898 पहुंच गई है, लेकिन राहत की बात है कि इसमें 1,61,510 स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं. इस बीच, बिहार में जांच की संख्या बढ़ने के बाद रिकवरी रेट करीब 92 फीसदी पहुंच गया है. बिहार में गुरुवार को 1,632 नए मामले सामने आए. फिलहाल राज्य में कोरोना के 13,506 सक्रिय मरीज हैं.