Coronavirus Cases in Telangana: तेलंगाना में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमितों का मामला, 2239 नए मामलो के साथ कुल संक्रमितों का बढ़कर हुआ 1,83,866
तेलंगाना में कोविड19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य में शनिवार को कोरोना के 2,239 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही राज्य में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,83,866 हो गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान 11 और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 1,091 हो गई है.