क्या वाराणसी वाले खाते हैं कुंभकोणम का पान? कोयंबटूर में पीएम मोदी ने की किसानों से सीधी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में आयोजित दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन में किसानों के साथ हुई बातचीत का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केले के अवशेषों से बने कपड़े-बर्तन, मोरिंगा पाउडर, पारंपरिक चावल की सैकड़ों किस्में, सफेद चाय, जीआई टैग वाले पान के पत्ते और शहद जैसे उत्पाद देखकर काफी प्रभावित हुए.