विदेश

Cambodia Incident: कंबोडिया में अनियंत्रित बस पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में गिरी, 13 यात्रियों की मौत

सेंट्रल कंबोडिया के कम्पोंग थॉम प्रांत में गुरुवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी और 13 जिंदगी काल के गाल में समा गई. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने लोकल पुलिस के हवाले से बताया कि इस भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हुए.

Cambodia Incident: कंबोडिया में अनियंत्रित बस पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में गिरी, 13 यात्रियों की मौत
Representational Image | ANI

नोम पेन्ह, 20 नवंबर : सेंट्रल कंबोडिया के कम्पोंग थॉम प्रांत में गुरुवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी और 13 जिंदगी काल के गाल में समा गई. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने लोकल पुलिस के हवाले से बताया कि इस भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हुए. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर लोगों को बचाने का काम शुरू किया गया.

आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. कम्पोंग थॉम प्रांत में संतुक जिले के डिप्टी पुलिस चीफ सिव सोवन्ना ने बताया कि यह जानलेवा एक्सीडेंट स्थानीय समयानुसार तड़के करीब तीन बजे हुआ. डिप्टी पुलिस चीफ ने न्यूज एजेंसी के साथ टेलिफोनिक बातचीत में बताया, "आठ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 दूसरे घायल हो गए. दुर्घटना की वजह संभवतः नींद में गाड़ी चलाना हो सकता है." उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट के तुरंत बाद घायल लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया. इस हादसे का शिकार होने वाले सभी पीड़ित कंबोडिया के ही नागरिक हैं. शवों को पास के काकोह पगोडा भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें : World’s Biggest Sex Scandle: दुनिया के सामने आएगा एपस्टीन फाइल में छिपा राज, डोनाल्ड ट्रंप ने डॉक्यूमेंट पब्लिक करने को दी मंजूरी

एक पुराने कम्यून पुलिस ऑफिसर ने बताया कि हादसा चे चुमनास गांव में ओ’ प्रसात ब्रिज पर हुआ. वहां किसी और चीज से कोई टक्कर नहीं हुई थी. मौके पर मौजूद पुलिस ने यह नतीजा निकाला कि बस ड्राइवर को शायद नींद आ गई होगी. उसने दाईं ओर के ब्रिज बैरियर में टक्कर मारी और वाहन पानी में जा गिरा. वहां पानी गहरा है, लगभग पांच मीटर. मैंने बस को पानी से बाहर निकालते हुए देखा, जिसके अंदर लाशें थीं. यह दिल दहला देने वाला था."

साउथईस्ट एशियाई देश में रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट में मरने वालों की संख्या अभी भी ज्यादा है. सिन्हुआ ने एक सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि 2025 के पहले नौ महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 1,062 लोग मारे गए और 2,256 अन्य घायल हुए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2025 03:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).