Coronavirus Cases Update in India: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,366 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 77.61 लाख के पार
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54,366 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 77,61,312 हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी. कुल मामलों में से 6,95,509 फिलहाल एक्टिव मरीज हैं, और 69,48,497 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है.